Connect with us

क्राइम

हरियाणा के यात्रियों ने की हरिद्वार भाजपा नेता के होटल में तोड़फोड़

धर्मनगरी हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में भाजपा मंडल महामंत्री के होटल में हरियाणा के सोनीपत से कुछ यात्री होटल पहुंचे थे। मामूली बात को लेकर उनका होटल कर्मचारियों से विवाद हो गया। आरोप है कि यात्रियों ने कर्मचारी की पिटाई करते हुए होटल में तोड़फोड़ भी की।

गुरुवार देर रात पुलिस के मुताबिक खड़खड़ी क्षेत्र में भाजपा मंडल महामंत्री तरुण नैयर का होटल है। रात में हरियाणा के सोनीपत से कुछ यात्री होटल पहुंचे थे। मामूली बात को लेकर उनका होटल कर्मचारियों से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान यात्रियों ने कर्मचारी की पिटाई करते हुए होटल में तोड़फोड़ कर दी। यात्रियों ने एक एलसीडी टीवी भी तोड़ डाला.मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराते हुए तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। कई घंटे माथापच्ची के बाद यात्रियों ने तोड़फोड़ का हर्जाना दिया और माफी मांगी। शहर कोतवाल राजेश साह ने बताया कि नुकसान का हर्जाना देने पर दोनों पक्षों का समझौता हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!
Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News