Connect with us

Uncategorized

सिलक्यारा में यात्रियों से भरी बस पलटी, सवार लोग घायल

यात्रियों से भरी हुई बस अचानक सड़क पर पलट गई जिसमें सवार यात्री घायल हो गए। यह हादसा उत्तरकाशी के सिलक्यार स्थित वन विभाग बंगले के पास हुआ। घायलों को ब्रह्मखाल अस्पताल लाया जा गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह वाहन में सवार यात्री गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी सिल्क्यारा के निकट 40 यात्रियों के लेकर यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम के लिए जा रही बस अचानक यमुनोत्री हाईवे पर पलट गई।

मौके पर तत्काल 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ बड़कोट, पुलिस , एनएचआईडीसीएल एवं स्थानीय लोगों द्वारा सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। उक्त वाहन में लगभग 40 यात्री सवार थे जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोटें आई है। मशीनों द्वारा बस को हटा दिया गया है। मार्ग यातायात के लिए सुचारू किया गया है। सभी यात्री कर्नाटक के थे।

यह भी पढ़ें -  जहां शंख तक नहीं बजते, वहां डीजे बजाया गया…, बद्रीनाथ में हुए म्यूजिक फेस्टिवल पर बवाल

More in Uncategorized

Trending News