Connect with us

Uncategorized

बाइक की डिलीवरी लेकर लौट रहा था यूट्यूबर Aashu UK Rider, सड़क हादसे में मौत

 

Aashu UK rider

यूट्यूबर और बाइक राइडर Aashu UK Rider की सड़क हादसे में मौत हो गई। ये हादसा तब हुआ जब आस मोहम्मद उर्फ आशु अपनी नई बाइक की डिलीवरी लेकर लौट रहे थे। उन्हें शायद ही पता था कि नई बाइक की पहली राइड उनकी जिंदगी की आखिरी राइड बन जाएगी।

यूट्यूबर Aashu UK Rider की सड़क हादसे में मौत

जानकारी के अनुसार आशु (25) निवासी हरिद्वार ने हाल ही में 27 अगस्त को करीब 22 लाख की नई ZX-10R खरीदी थी। आशु अपनी बाइक की डिलीवरी लेकर देहरादून से हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की तरफ जा रहे थे। इस दौरान औल हिन्दूवाला के पास उनकी बाइक उनके नियंत्रण से बाहर हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आशु की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Aashu UK Rider के बाइक डिलीवरी का वीडियो

सोशल मीडिया पर थे 9 लाख से ज्यादा फॉलोवर

हादसे की खबर सुनते ही उनके परिजनों में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है यूट्यूबर आशु के परिजनों ने बेटे का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद आशु का शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। बता दें आशु के सोशल मीडिया में 9 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। यूट्यूबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेज रफ्तार बाइक चालने और स्टंट के वीडियो अपलोड करने को लेकर चर्चाओं में रहते थे।

यह भी पढ़ें -  न्यूज़ पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से की अपील

More in Uncategorized

Trending News