Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत कुमार गौतम को दी सिक्किम की जिम्मेदारी

Dhal Singh Bisen, uttarakhand governor

उत्तराखंड को नया राज्यपाल मिल गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया है। वहीं, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। 12 अक्टूबर को जारी नियुक्ति संबंधी आदेश में छह राज्यों के राज्यपालों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

शहरखोजें

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी हुआ आदेश

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, उत्तराखंड के अलावा केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा और सिक्किम में भी राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। इनमें चार नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई है, जबकि दो मौजूदा राज्यपालों को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कौन बने किस राज्य के राज्यपाल?

राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल के तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, बृज मोहन राम को ओडिशा और दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, सिक्किम के मौजूदा राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल और केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कौन हैं ढाल सिंह बिसेन?

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश की  राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं। वह चार बार विधायक और बालाघाट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने स्कूल शिक्षा, वन, परिवहन और खनन जैसे विभागों की जिम्मेदारी भी संभाली है। इसके अलावा वह मध्य प्रदेश के चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं

More in Uncategorized

Trending News