Connect with us

Uncategorized

शादी में गए देहरादून युवक की संदिग्ध मौत, गंगा किनारे पड़ा मिला शव

dehradun-youth-death-ganga-ghat-shrinagar-innova-driver-controversy

देहरादून से शादी में शामिल होने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी पौड़ी के श्रीनगर में थी। SDRF को ऋषिकेश के पास गंगा किनारे उसका शव मिला है।

शादी में गए देहरादून युवक की संदिग्ध मौत

दरअसल मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई है। वो देहरादून के एक नामी होटल में काम करता था। दोस्तों की माने तो वो श्रीनगर में शादी में गया है। देर रात व्यासी के पास उसका इनोवा चालक से विवाद हो गया था। इसी के बाद अगली सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव गंगा किनारे मिला। जगह-जगह शरीर पर उसके चोट के निशान भी मिले।

नक्शेदेखें

गंगा किनारे शव मिला

SDRF को घटना की सूचना मिली। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर गंगा किनारे से शव को बरामद किया। फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही इनोवा चालक से हुए विवाद वाले एंगल से भी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कोटद्वार का आदमखोर गुलदार पकड़ा न गया तो चलेगी शूटर भीम सिंह की बंदूक

More in Uncategorized

Trending News