Connect with us

Uncategorized

कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 28 मार्च से आवेदन

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने वर्ष 2025-26 के लिए
पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुलसचिव डॉ एमएस मंद्रवाल के अनुसार पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न विषयों में प्रवेश दिए जाएंगे।विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, यूजीसी -नेट/ जॉइंट सीएसआईआर -नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ-साथ कुमाऊं विश्वविद्यालय शोध अध्यादेश-2023 (यथासंशोधित) के अंतर्गत लिखित परीक्षा से छूट प्राप्त अभ्यर्थियों को सीधे साक्षात्कार के माध्यम से प्रवेश का अवसर मिलेगा। इन अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर विश्वविद्यालय परिसरों एवं संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में किया जाएगा।प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन 28 मार्च 2026 से प्रारंभ होंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://ukentrancephd.samarth.edu.in/ पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप

More in Uncategorized

Trending News