Connect with us

Uncategorized

तेज रफ्तार बनी काल! सड़क में बिखरे शवों के टुकड़े, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत Video

uttarakhand-bike-accident-3 dead

हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई। तो वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि शव के मांस के टुकड़े रोड पर बिखर गए। दोनों बाइके भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस भयानक घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

हरिद्वार में दो बाइकों की जोरदार टक्कर

दरअसल ये पूरा हादसा कोतवाली रुड़की इलाके में सोमवार रात करीब 10:45 बजे का है। इस हादसे से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं। जिनमें सड़क पर शवों के अवशेष बिखरे हुए हैं। दोनों बाइकों में से एक में नंबर प्लेट नहीं थी। तो वहीं दूसरी में यूपी की नंबर प्लेट लगी थी।

uttarakhand-bike-accident-3 dead

सड़क में बिखरे शवों के टुकड़े, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं। दोनों बाइकों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल हुए युवकों को अस्पताल भेजा गया। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को भी कब्जे में ले लिया गया है

यह भी पढ़ें -  शुद्धिकरण हवन पर सियासत तेज, मंगलौर में कांग्रेस ने दलित समाज के साथ की जनसभा

More in Uncategorized

Trending News