Connect with us

Uncategorized

36 साल पढ़ाया, अब खुद दी परीक्षा, रिटायरमेंट से पहले पास की UTET

सीखने और आगे बढ़ने की कोई उम्र नहीं होती, इस बात को राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर के अर्थशास्त्र प्रवक्ता बसंत बल्लभ पाण्डेय ने साबित कर दिखाया है। सेवानिवृत्ति में महज एक माह शेष रहने के बावजूद उन्होंने पढ़ाई के प्रति अपना जुनून कम नहीं होने दिया।

रिटायरमेंट से एक महीने पहले शिक्षक ने पास की UTET परीक्षा
दरअसल, 29 सितंबर को आयोजित उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा द्वितीय में बसंत बल्लभ पाण्डेय भी शामिल हुए थे। विभागीय नियमों के तहत पदोन्नति के लिए यूटीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है। इसी शर्त को पूरा करने के उद्देश्य से उन्होंने सेवानिवृत्ति के करीब पहुंचने के बावजूद परीक्षा देने का निर्णय लिया। विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए भी समय निकाला और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली। नक्शेदेखें

बसंत बल्लभ पाण्डेय ने पेश की नई मिसाल
खास बात यह है कि जिस उम्र में अधिकांश कर्मचारी सेवानिवृत्ति की तैयारियों में जुटे होते हैं, उस समय पाण्डेय ने परीक्षा की तैयारी कर एक नई मिसाल पेश की। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल साथी शिक्षकों को प्रभावित किया है, बल्कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं में भी पढ़ाई के प्रति नया उत्साह जगाया है।

पदोन्नति को लेकर भी खड़े होने लगे सवाल
हालांकि, उनकी इस उपलब्धि के साथ पदोन्नति को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया है। सेवानिवृत्ति में महज एक माह शेष होने के कारण यूटीईटी उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें पदोन्नति का लाभ मिल पाएगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल, 36 साल की सेवा के अंतिम पड़ाव पर परीक्षा पास करने वाले बसंत बल्लभ पाण्डेय की उपलब्धि शिक्षकों के साथ-साथ युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक बन गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जमीन पर खाद डालने को लेकर खूनी संघर्ष, महिला के सिर पर फावड़े से किया जानलेवा हमला
Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News