Connect with us

Uncategorized

जमीन पर खाद डालने को लेकर खूनी संघर्ष, महिला के सिर पर फावड़े से किया जानलेवा हमला

महिला के सिर पर फावड़े से किया जानलेवा हमला

रुड़की में जमीन पर खाद डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के कान्हापुर गांव में एक महिला पर फावड़े से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

महिला के सिर पर फावड़े से किया जानलेवा हमला

मामला रुड़की कान्हापुर गांव का है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के एक युवक ने महिला के सिर पर फावड़े से जोरदार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गई। महिला के सिर से काफी खून बहने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का उपचार जारी है।

महिला की हालत गंभीर

पीड़ित इकराम के अनुसार, उनकी पत्नी सुबह अपनी जमीन पर खाद डालने के लिए गई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी बीच नावेद ने गुस्से में आकर उनकी पत्नी के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से महिला संभल भी नहीं पाईं और गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पीड़ित पर परिवार ने दूसरे पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित परिवार ने दूसरे पक्ष के अनीस अहमद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि अनीस अहमद दबंगई दिखाते हुए जनप्रतिनिधियों के नाम का हवाला देकर लोगों पर रौब जमाता है। आरोप है कि घटना के बाद से भी आरोपी पक्ष की ओर से परिवार के साथ गाली-गलौज की जा रही है और उन्हें लगातार गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जा रही हैं। इससे पीड़ित परिवार में डर का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -  गौकशी की तैयारी कर रहे तस्कर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने पर दबोचा…

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 टीम और चेतक पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पीड़ित इकराम ने मामले में नौ लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिवार ने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है। पुलिस की जांच और तहरीर के आधार पर आगे होने वाली कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News