Connect with us

Uncategorized

Modi in UK investor summit : पहाड़ी टोपी और वास्केट में नजर आए पीएम मोदी, देखें तस्वीरें

पीएम मोदी आज देहरादून पहुंचे हैं। सीएम धामी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन कर समिट का आगाज कर दिया है। इस दौरान पीएम मोदी पहाड़ी लुक में नजर आए।

पहाड़ी लुक में नजर आए पीएम मोदी
प्रदेश के विकास के लिए निवेश जुटाने के लिए राजधानी दून में निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें देश-विदेश से बड़े-बड़े उद्योगपति जुटे हैं। पीएम मोदी ने आज दून पहुंचकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी पहाड़ी लुक में नजर आए।

dehradun
पहाड़ी टोपी और वास्केट में दिखे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आज दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन की शुरूआत कर दी है। पीएम मोदी पहाड़ी टोपी और वास्केट में खास अंदाज में नजर आए। जिसमें वो बिल्कुल पहाड़ी लग रहे हैं। लोग उनके इस लुक से काफी खुश हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

dehradun
प्रदर्शनी का भी पीएम ने किया अवलोकन
उत्तराखंड पहुंचते ही पीएम मोदी का स्वागत सीएम धामी ने किया। जिसके बाद पीएम ने रोड शो किया फिर पीएम एफआरआई परिसर पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन से जुड़ी प्रदर्शनी को भी देखा। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से भी बात की। इस दौरान उनके साथ सीएम धामी और मुख्य सचिव संधू मौजूद रहे।

उद्घाटन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  जौनसार-बावर में सड़क की बदहाली! ढाई घंटे पैदल चलकर ससुराल पहुंची दुल्हन

More in Uncategorized

Trending News