Connect with us

Uncategorized

PM करेंगे Delhi-Dehradun Expressway का उद्घाटन, एक क्लिक में जानें रूट से लेकर सब कुछ

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
देहरादून से दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है। 13 हजार करोड़ की लगत से बना रहा Delhi-Dehradun Expressway अब अपने अंतिम चरण में हैं। अप्रैल में इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM modi) इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

Delhi-Dehradun Expressway शुरू होने के बाद 6 घंटे का सफर 2.5 घंटे में होगा तय
बता दें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा जो वीकेंड पर देहरादून से दिल्ली का रुख करते हैं। जिस यात्रा में पहले 6 घंटे का समय लगता था, इसके शुरू हो जाने के बाद वे घटकर लगभग 2.5 घंटे तक रह जाएगी। इसके बाद जाने के बाद दिल्ली से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे खुल गया है?
एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट लगभग 98-99 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अंतिम चरण का काम साइनेज, टोल इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विस सुविधाएं, अभी भी जारी है। एक्प्रेसवे के कुछ हिस्सों को ट्रायल के तौर पर आवाजाही के लिए पहले ही खोल दिया गया था। पीएम मोदी के आधिकारिक उद्घाटन के बाद इसे आम जनता के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का रूट (Delhi-Dehradun Expressway Route)
देहरादून
सहारनपुर
शामली
बड़ौत
बागपत
अक्षरधाम
देहरादून से आगे भी खुलेगा एक्सप्रेसवे का रास्ता
बताते चलें कि इस एक्सप्रेसवे से एक रास्ता हरिद्वार की ओर भी निकलेगा। ये रास्ता सीधे चारधाम हाईवे (Chardham highway) से जुड़ेगा। ऐसे में ये एक्सप्रेसवे देहरादून के साथ ही ऋषिकेश, हरिद्वार मसूरी जाने वाले लोगों के लिए भी वरदान सभीत होगा।

यह भी पढ़ें -  अमन और भाईचारे के पैगाम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हल्द्वानी में उमड़ा जनसैलाब

जानवर प्रेमियों के लिए खास है एक्सप्रेसवे
ये एक्सप्रेसवे इस वजह से भी खास होगा क्योंकि यह राजाजी टाइगर रिज़र्व और शिवालिक जंगलों से गुजरने वाला 12 किलोमीटर लंबा एक वाइल्डलाइफ अंडरपास भी है, जिसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि जानवर बिना ट्रैफिक से टकराए सुरक्षित सड़क पार कर सकें। वन क्षेत्र से गुजरने वाले हिस्सों में शोर काम करने के लिए साउंड बैरियर भी लगाए गए हैं।

More in Uncategorized

Trending News