Connect with us

Uncategorized

पुलिस का नशे पर वार, 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एसएसपी ने टीम को किया पुरस्कृत

पर्वत प्रेरणा संवाददाता
हल्द्वानी। डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त चेकिंग के दौरान पुलिस ने 203 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत लगभग 60.90 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान बेलबाबा क्षेत्र में संदिग्ध महिला को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान कनिका (40 वर्ष), निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। इस सफल कार्रवाई पर डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  13 अक्टूबर को भी बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश-बर्फ़बारी का अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News