Connect with us

Uncategorized

पुलिस ने तोड़ी तस्करों की कमर : 15 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर अरेस्ट, लाखों में बताई जा रही कीमत

 मीनाक्षी

15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तो तस्कर अरेस्ट

नए साल के मौके पर देहरादून पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. जिले में आने वाले संदिग्ध लोगों के खिलाफ पुलिस सघन चेकिंग अभियान चलाये हुए है. इसी क्रम में पुलिस ने प्रेमनगर से दो नशा तस्करों को 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है.

15 ग्राम स्मैक के साथ तो तस्कर अरेस्ट

नए साल के मद्देनजर देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत अवैध नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में पुलिस ने बीते सोमवार को प्रेमनगर के दरू चौक मिट्टी बेरी पंडित वाडी जाने वाली सड़क से दो संदिग्ध व्यक्तियों को चेकिंग के लिए रोका.

लाखों में बताई जा रही स्मैक की कीमत

उक्त व्यक्तियों की स्कूटी की तलाशी ली तो डिग्गी से 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई. पुलिस ने दोनों तस्करों को अरेस्ट कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस कर कर लिया है. आरोपियों की पहचान देवेन्द्र सिंह निवासी वसंत विहार और वैभव रावत उर्फ सैम निवासी लक्ष्मण चौक के रूप में हुई है. बरामद की गई स्मैक की कीमत 1 लाख 50,000 रूपये बताई जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम

More in Uncategorized

Trending News