Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस ने जारी की ऑपरेशन क्रेकडाउन रिपोर्ट

चंपावत। पुलिस ने जारी किए विगत वर्ष 2022 में चलाए गए। ऑपरेशन क्रैकडाउन में मिली सफलता के आंकड़े बीते वर्ष 2022 में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जनपद चंपावत में कुल 1 किलो 320 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ 31 लाख 63 हजार रुपय आंकी जा रही है। इसी के साथ वर्ष भर में करीबन 40 किलो चरस बरामद की गई। साथ ही 24 से ज्यादा तस्करों को जेल भेजा गया। वही साइबर ठगों के खिलाफ चलाए गए अभियान में भी चंपावत पुलिस ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की। ठगी का शिकार हुए लोगों के लगभग 48 लाख रुपए साइबर ठगों से बरामद किए साथ ही 30 साइबर ठगों की गिरफ्तारी भी की।

चंपावत के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीते वर्ष पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा चरस की बरामदगी चंपावत जनपद पुलिस ने की है। साथ ही साथ जनपद में लगभग 980 नाली भूमि पर उगाई गई अवैध भांग की खेती को नष्ट किया गया है।

नेपाल बॉर्डर पर होने वाली अवैध गतिविधियों एवं तस्करी को रोकने के लिए एक क्यूआरटी टीम का गठन किया है। जिसने एक माह में ही लगभग 4 लाख 50 हजार से ज्यादा की अवैध राशि को सीमा पर पकड़ा है। कुल मिलाकर वर्ष 2022 में चंपावत पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ शानदार कामयाबी हासिल की है। साथ ही कहीं युवाओं को नशे की दलदल में जाने से बचाते हुए बड़ी संख्या में नशा तस्करों को जेल भेजा गया है। यह ऑपरेशन आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  पूर्णागिरि मेले को लेकर सीओ शिवराज सिंह राणा ने दी अहम जानकारी

रिपोर्ट- विनोद पाल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News