Connect with us

Uncategorized

पंतनगर में अतिक्रमण नोटिस पर सियासी घमासान: धरने पर बैठे किच्छा विधायक, उजड़ने पर दी चेतावनी

उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया है। प्रशासन के विरोध में अब 800 परिवारों के साथ-साथ राजनीतिक दल भी खुलकर मैदान में उतर आए हैं।

अतिक्रमण का नोटिस देने के विरोध में धरने पर बैठे किच्छा विधायक
दिन में जहां किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ल ने संजय कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी और वाल्मीकि बस्ती के लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा था। वहीं बीती शाम को किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ भी पंतनगर पहुंचे और अतिक्रमण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

पंतनगर विश्वविद्यालय पर विधायक का तीखा हमला
विधायक बेहड़ ने पंतनगर विश्वविद्यालय पर तीखा हमला बोलते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने मस्जिद कॉलोनी से मशाल जुलूस निकाला, जो विश्वविद्यालय गेट तक पहुंचा, जहां धरना दिया गया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक प्रभावित लोगों के पुनर्वास की ठोस व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक किसी को भी उजाड़ने नहीं दिया जाएगा

विधायक ने दी सरकार को चेतावनी
तिलक राज बेहड़ ने प्रदेश की धामी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है। बेहड़ ने चेतावनी दी कि जिन लोगों को अतिक्रमणकारी बताकर नोटिस दिए गए हैं, उन्हें किसी भी हाल में बेघर नहीं होने दिया जाएगा और कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़कों पर उतरकर विरोध जारी रखेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : एसपी क्राइम जगदीश चन्द्र की IPS में हुई पदोन्नति…

More in Uncategorized

Trending News