Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 3 से 8 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने 3 से 8 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। 4 फरवरी को राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार शामिल हैं। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना है।3 फरवरी को 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। 4 और 5 फरवरी को 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। 5 फरवरी को उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है। 8 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कुमाऊँ से लेकर गढ़वाल तक यहां से निकलेगी यात्रा, अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

More in उत्तराखण्ड

Trending News