Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में रामलीला की तैयारियां तेज, 18 सितंबर से गणेश पूजन के साथ होगी शुरुआत

हल्द्वानी। प्राचीन श्री रामलीला संचालन समिति की ओर से वार्षिक रामलीला आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति के सदस्य विवेक कश्यप ने बताया कि 18 सितंबर को गणेश पूजन के साथ दिन की लीला का शुभारंभ होगा, जबकि 22 सितंबर से रात्रि लीला का मंचन प्रारंभ किया जाएगा।मीडिया प्रभारी भवानी शंकर नीरज ने कहा कि दिन की लीला के लिए भव्य व्यास मंच तैयार कर लिया गया है। दर्शकों के आकर्षण के लिए रंग-बिरंगी आतिशबाजी की विशेष व्यवस्था भी की जा रही है।समिति के प्रमुख सदस्य तनुज गुप्ता ने जानकारी दी कि 22 सितंबर को नगर में श्री राम विवाह का भव्य आयोजन प्राचीन श्री शिव सेवा समिति के तत्वावधान में होगा। रात्रि लीला का मंचन श्री राधा रानी आदर्श रामलीला मंडल, बरसाना (मथुरा) द्वारा किया जाएगा।दिन की लीला के निर्देशक अमित जोशी ने बताया कि सभी पात्रों के लिए नई पोशाकें और मुकुट तैयार कराए जा रहे हैं। पात्रों के चयन की प्रक्रिया संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्यों की देखरेख में चल रही है।पुतला निर्माण का कार्य भी जोर-शोर से चल रहा है। शंभू बाबा के निर्देशन में स्वर्ण लंका, स्वर्ण हिरण, जटायू, रावण, मेघनाथ, कुंभकर्ण, ताड़का और खरदूषण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। नगरवासियों में रामलीला को लेकर उत्साह चरम पर है और आयोजन स्थल को सजाने-संवारने का काम लगातार जारी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी, कई क्षेत्रों में पांच घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

More in Uncategorized

Trending News