Connect with us

Uncategorized

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने Rohit Sharma को Padma Shri से किया सम्मानित, भवन में गूंजा नाम

 

president-droupadi-murmu-rohit-sharma-padma-shri-award

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें इस पुरस्कार के साथ सम्मानित किया है। बता दें कि रोहित को ये सम्मान क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों के कारण दिया गया है। रोहित दुनिया के महान ओपनरों में से एक है। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को दो आईसीसी ट्रॉफी में जीताई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोहित शर्मा को पद्मश्री से किया सम्मानित Rohit Sharma Padma Shri Award

दरअसल रोहित पहले ही इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो गए थे। पुरस्कार देने के लिए इससे पहले भी उनके लिए सम्मान समारोह रखा गया था। लेकिन किसी कारण से वो वहां नहीं आ पाए थे। अब राष्ट्रपति भवन में दूसरे सम्मान समारोह के दौरान उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।

रोहित से बने हिटमैन

साल 2007 में रोहित शर्मा ने इटंरनेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला। शुरुआती कुछ सालों में वो अपनी प्रतिभा पूरी तरह से नहीं दिखा पाए। लेकिन साल 2013 में वनडे और टी20 क्रिकेट वो बतौर ओपनर टीम में शामिल हुए। इसके बाद ही रोहित से वो हिटमैन बन गए। अपने क्रिकेटिंग करियर में शर्मा ने 159 टी20 मैच खेले, जिसमें 4231 रनों की पारी खेली। 3 शतक और 32 अर्धशतक भी इसमें शामिल है।

Ad
यह भी पढ़ें -  बनबसा में योग दिवस पर सीएम धामी ने किया सामूहिक योग, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

More in Uncategorized

Trending News