Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

सन्त समिति के प्रदेश अध्यक्ष के साथ मारपीट,एक गिरफ्तार

ऋषिकेश। अखिल भारतीय संत समिति के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष व ब्रह्मपुरी स्थित श्री राम तपस्थली आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज के साथ पड़ोस के ही आश्रम में रहने वाले कुछ व्यक्तियों ने मारपीट कर दी। उसके बाद पीड़ित संत ने पुलिस को बुलाकर संबंधित आश्रम के महंत और उसके शिष्य के खिलाफ शिकायत पत्र दिया। पुलिस ने इस मामले में एक हमलावर को हिरासत में लिया है।

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम तपस्थली के महा मंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज का आश्रम है। साध्वी उमा भारती उत्तराखंड की यात्रा में जब भी आती है तो आश्रम में प्रवास अवश्य करती है। वह विरक्त वैष्णव मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष भी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 11:00 बजे आश्रम के बगल में एक अन्य आश्रम संचालक ने अपने शिष्यों के साथ आश्रम के नाले को बंद कर दिया। मौके पर जाकर उन्होंने ऐसा ना करने के लिए कहा तो उन पर हमला किया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स ने हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम, बारह लाख की चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

More in उत्तराखण्ड

Trending News