Connect with us

कुमाऊँ

अवैध कच्ची शराब की भट्टियों सहित अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त 2500 से अधिक लीटर लहन किया नष्ट,एक गिरफ्तार

थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज सुबह कांबिंग के दौरान हंसपुरखत्ता चोरगलिया क्षेत्र अंतर्गत तपस्या नाले के पास से सितारगंज उधम सिंह नगर निवासी एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब बनाते हुए पकड़ा।

पुलिस ने मौके से भट्टी के ड्रम, पतीला जिसमें 20 लीटर कच्ची शराब, एक पाइप इत्यादि बरामद किया है। मौके पर अवैध कच्ची की भट्टियों सहित अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त लगभग 2500 लीटर लहन भी नष्ट किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में एफ.आई.आर नंबर 98/21, धारा 60(1)(घ)(ड) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस टीम में उ0नि0 हरेन्द्र सिंह नेगी थानाध्यक्ष चोरगलिया,उ0नि0 राजेश जोशी,का0 ना0पु0 अमर सिंह,का0 ना0पु0 बसन्त भट्ट,का0 ना0पु0 भारत भूषण,का0 ना0पु0 विरेन्द्र राणा,का0 ना0पु0 दिनेश तिवारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार

More in कुमाऊँ

Trending News