Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी: उत्तर उजाला के पास प्राइवेट केमू बस पलटी, तीन लोग घायल

मीनाक्षी

हल्द्वानी। उत्तर उजाला के पास एक प्राइवेट केमू बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में तीन लोग सवार थे। घटना में सभी को हल्की चोटें आई हैं, जिनका तुरंत प्राथमिक उपचार कराया गया।
जानकारी के अनुसार बस बारात को छोड़कर वापस काठगोदाम की ओर लौट रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बस को सड़क से हटाने का कार्य भी जारी है। फिलहाल सभी घायल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने 16 अक्टूबर के लिए जारी किया पूर्वानुमान

More in Uncategorized

Trending News