Connect with us

Uncategorized

सत्र के पहले दिन की कार्रवाई शुरू, विपक्ष ने काटा हंगामा

गैरसैंण में विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। पहले ही दिन सत्र से पहले विपक्ष ने प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर बैठकर जमकर हंगामा किया। बता दें विपक्ष सत्र की कम अवधि सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का काम कर रही है।

विपक्ष ने तैयार किए 600 सवाल
बता दें 13 मार्च तक चलने वाले सत्र को लेकर जहां एक तरफ विधायकों में उत्साह है। इस बार विधायकों ने सदन में पूछने के लिए करीब 600 सवाल तैयार किए हैं। सत्र की कम अवधि को लेकर पहले दिन ही विपक्ष ने हंगामा काटा। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार गैरसैंण के नाम पर सिर्फ औपचारिकता पूरी करती है, हालांकि किसी भी राज्य के लिए विधानसभा सत्र काफी जरूरी होता है।

इतिहास में पहली बार पहले ही दिन सदन के पटल पर पेश होगा बजट
बता दें उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि सरकार राज्यपाल के अभिभाषण के ही दिन सदन में बजट पेश करेगी। यह पहला मौका होगा जब मुख्यमंंत्री धामी सदन में वित्त मंत्री के रूप में अपनी सरकार का बजट पेश करेंगे। अनुमान है कि इस बार करीब 1.11 लाख करोड़ रुपए का बजट हो सकता है। बजट सत्र शुरू होते ही विपक्षी नेता नारेबाजी कर वेल में पहुंचे। शोर के बीच ही राज्यपाल का संबोधन शुरू हुआ। सत्र के शुरू होते ही कांग्रेस के विधायकों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ही कांग्रेस विधायकों ने ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

More in Uncategorized

Trending News