Connect with us

Uncategorized

आफत की बारिश: स्कूल की दीवार गिरी, मलबे में दबे 8 लोग

मीनाक्षी

हल्द्वानी में रविवार रात बारिश और तेज हवाओं का केहर देखने को मिला। आंधी-तूफ़ान के कारण बीती रात सेंट स्कूल की दीवार गिर गई। इस दौरान मौके पर मौजूद आठ लोग मलबे में दब गए। आनन-फानन में सभी लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

बता दें बीती रात तेज हवाओं के चलने से लोग दहशत में आ गए। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली की लाइनें टूट गई, जिससे रात से ही नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसके अलावा कई घरों की टिन की छतें तक उड़ गई।

16 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 16 मार्च यानी आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने, तूफान आने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आएगा

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कैंची धाम मार्ग पर सड़क से डिवाइडर तक गुलदार की चहलकदमी

More in Uncategorized

Trending News