Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

उत्तराखंड में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. देहरादून समेत कई जिलों में सुबह से ही भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून ओर नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जिले के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी. इसके साथ ही आने वाले दिनों की बात करें तो 27 जून तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. खासकर चारधाम यात्रियों से मौसम का अपडेट देख कर ही यात्रा का प्लान बनाने की सलाह दी है

यह भी पढ़ें -  कुछ ही घंटों में मांग हुई पूरी, CM Dhami को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

More in Uncategorized

Trending News