Connect with us

Uncategorized

रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार, बोले- जल्द भ्रष्टाचार का खुलासा करूंगा

Rekha arya girdhari lal sahu controversy

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंत्री की अस्पताल से प्रेसवार्ता के जवाब में गिरधारी लाल साहू ने पलटवार करते हुए उत्तराखंड में जल्द ही मीडिया के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों का खुलासा करने का दावा किया है।

नक्शेदेखें

जल्द भ्रष्टाचार का खुलासा करूंगा: गिरधारी लाल

मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू ने 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि वह जल्द ही इससे जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक करेंगे। साहू ने अपने बयान में मुख्यमंत्री धामी से कहा कि उनके दस्तखत की जांच किसी भी जांच एजेंसी से कराई जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि यदि उनके हस्ताक्षर फर्जी पाए जाते हैं, तो उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए। इसी क्रम में उन्होंने कहा, “अगर दस्तखत फर्जी पाए गए तो मुझे फांसी पर चढ़ा देना।”

जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सामने रखने का दावा

साहू ने कहा है कि वह उत्तराखंड में जल्द ही मीडिया के सामने आकर पूरे मामले पर अपना पक्ष रखेंगे और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज व तथ्य सार्वजनिक करेंगे। अब इस मामले में उनकी प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस पर नजर रहेगी, जिसमें वह अपने दावों के समर्थन में क्या साक्ष्य पेश करते हैं, यह अहम होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश

More in Uncategorized

Trending News