Connect with us

Uncategorized

रिश्ते शर्मसार: मामा के बेटे ने किया 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, लहूलुहान हालत में छोड़ आरोपी फरार

 

maternal-cousin-raped-an-8-year-old-girl-in-bajpur

ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक कलयुगी भाई ने अपनी ही 8 साल की मासूम फुफेरी बहन के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया।

मामा के बेटे ने किया 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार वारदात उस वक्त हुई जब पीड़िता की मां खेत पर गई हुई थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म के बाद उसे लहूलुहान हालत में एक राइस मिल के पास छोड़कर फरार हो गया। इतना ही नहीं, आरोपी और उसके परिजनों ने पीड़िता को बंधक बनाकर मामले को दबाने का प्रयास भी किया, लेकिन ग्रामीणों की मदद से मासूम को छुड़ाया गया।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

पीड़िता की मां ने मामले को लेकर तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर बाजपुर के सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि फिलहाल, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  खरगे शुद्धिकरण विवाद: देहरादून में कांग्रेस करेगी बड़ा प्रदर्शन, कुमारी सैलजा भी होंगी शामिल

More in Uncategorized

Trending News