Connect with us

Uncategorized

Rishikesh: प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींच रहे थे युवक, दो गंगा में बहे, नहीं कोई सुराग

 

two-youths-swept-away-in-ganges-while-taking-photos-at-restricted-ghat-rishikesh-

Rishikesh News: ऋशिकेश के प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचना दो युवकों को भारी पड़ गया। फोटो खींचते समय दोनों गंगा में बह गए। दरअसल ये मामला ऋषिकेश के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र का है। जहां चार दोस्त घुमने के लिए आए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। मौजूदा दोस्तों ने उन्हें बचाने का भी प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है।

Rishikesh News: प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींच रहे थे युवक

दरअसल ये पूरी घटना 21 मई की शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार डबल ट्रिपल बीच के पास चार दोस्त घूमने आए थे। इन्हीं में से दो गंगा की तेज बहाव में बह गए। कहा जा रहा है कि गंगा किनारे दोनों फोटो खींच रहे थे। तभी संतुलन बिगड़ने पर ये हादसा हुआ।

दो गंगा में बहे, नहीं कोई सुराग

आज सुबह एसडीआरएफ की टीम डीप डाइवरों और रेस्क्यू उपकरणों के साथ पहुंची। जिसके बाद सर्च अभियान शुरू किया गया। डूबने वाले युवकों की पहचान मोहम्मद फैज़ान (25 वर्ष) पुत्र अली अब्बास और मोहम्मद कैफ (19 वर्ष) पुत्र नसीम अख्तर निवासी नौगावां सादात, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मंत्री खजान दास का बड़ा बयान, अक्टूबर अंत तक मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों पर होगी कार्रवाई

More in Uncategorized

Trending News