Connect with us

Uncategorized

Road accident.- सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत, सात की हालत गंभीर

 

Road Accident News

Tehri Road Accident: टिहरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। एक कार अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौके पैट ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टिहरी में सरिये से लदे खड़े ट्रक से टकराई कार

हादसा सुबह करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कौड़ीयाला में ब्यासी के पास एक सरिये से लदा ट्रक खड़ा था। इस दौरान दूसरी ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में दौरान कार में आठ लोग सवार थे।

एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत

हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि सात लोग गंभीर घायल थे। सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। वही मृतका की पहचान धूमा देवी (55) पत्नी स्व. दिलवर सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  नेपाल आपदा के बाद हाई अलर्ट पर चम्पावत, नदी घाटों पर बढ़ाई निगरानी, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

More in Uncategorized

Trending News