Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में आज डायवर्ट रहेंगे रूट, डायवर्जन प्लान तैयार, घर से निकलने से पहले डाल लें एक नजर



हल्द्वानी में मंगलवार को कुमाऊं मण्डल विकास निगम काठगोदाम के सामने विकास कार्य में बाधक एक पेड़ के कटान कार्य के दौरान रूट डाइवर्ट रहेंगे. पुलिस ने इसे लेकर यातायात डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है. बता दें ये डायवर्जन प्लान सुबह 10 बजे से शाम चार तक लागू रहेगा.

ये है डायवर्जन प्लान
पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले सभी वाहन नारीमन तिराहे से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जायेंगे.
हल्द्वानी शहर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन शनि बाजार से गोला रोड, सिंधी चौराहा, एसडीएमकोर्ट तिराहा से ताज चौराहा होते हुए गोलाबाईपास, तिकोनिया चौराहे से राजपुरा होते हुए ताज चौराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जायेंगे.
रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन गन्ना सैन्टर से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहे से गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जायेंगे।
बरेली रोड से अपने वाले और पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जायेंगे।
रोडवज और केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली सभी रोडवेज और केमू की बसें ताज चौराहे से गोलापुल होते हुए गोला बाईपास रोड को प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जायेंगे.
कॉलटैक्स तिराहे से नारीमन तिराहे तक सभी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड - दूसरी महिला को हरक सिंह रावत की पत्नी बताने पर भड़कीं दीप्ति रावत, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

More in Uncategorized

Trending News