Connect with us

Uncategorized

शासन ने 2 पीसीएस के किए तबादले, यहाँ किया अटैच

उत्तराखंड शासन ने कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर जिले में तैनात दो पीसीएस अफसरों को हटा दिया है। दोनों को तत्काल प्रभाव से कुमाऊं कमिश्नर के दफ्तर से अटैच कर दिया है। बताया जा रहा कि दोनों अफसरों ने ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरती है। इसके अलावा वीवीआइपी कार्यक्रम के दौरान भी उनके खिलाफ शिकायत मिली थी।

जानकारी का अनुसार बागेश्वर जिले में तैनात एडीएम चंद्रलाल इमलाल व एसडीएम रामकुमार पांडे को शासन के कार्मिक विभाग ने जिले से हटाकर कुमाऊ कमिश्नर दीपक रावत के दफ्तर से अटैच कर दिया है। शासन ने इन अफसरों को हटाने के आदेश दिए है हालांकि इनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी की तैनाती नही की गई है। बताया जा रहा कि जल्द नए अफसरों की तैनाती की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अनियंत्रित होकर गंगनानी नदी में समाई कार, पांच श्रद्धालुओं की मौत

More in Uncategorized

Trending News