Connect with us

क्राइम

सीनियर एडवोकेट की गोली मारकर हत्या

धर्मनगरी हरिद्वार से गोली कांड का एक मामला सामने आ रहा है बता दे हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में पुरानी तहसील के पास सीनियर एडवोकेट मोहम्मद उस्मान की गोली मारकर हत्या कर दी वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक एडवोकेट मोहम्मद उस्मान बुधवार की देर रात किसी काम से अपने स्कूटर से बाहर निकले थे जैसे ही वह अपने घर के बाहर निकले घात लगाकर बैठे बदमाशों ने फायर उनके सीने पर फायर झोंक दिया, घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और मामले की गहनता से तफ्तीश के साथ ही जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है इधर घटना से क्षेत्र के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News