Connect with us

Uncategorized

देहरादून में महिला की सनसनीखेज हत्या, दरवाजा खोलते ही सीने में मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप

देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शिवाजी नगर में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक तलाकशुदा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रात करीब 10 बजे की है, जब महिला अपने किराये के कमरे में अकेली थी।

महिला की सनसनीखेज हत्या
जानकारी के अनुसार, एक युवक बाइक से गली में पहुंचा और महिला के कमरे का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला, आरोपी ने बाहर से ही पिस्टल सटाकर गोली चला दी। गोली सीधे महिला के सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में देखा तो महिला का शव पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

नाना के घर रह रहा था बेटा
मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि मृतका की पहचान प्रीति रावत (32) निवासी यमकेश्वर के रूप में हुई है। वह पिछले एक साल से शिवाजी नगर में किराये पर रह रही थी और आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से एम्स में नौकरी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, प्रीति का एक आठ साल का बेटा है, जो फिलहाल अपने नाना के साथ रहता है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मकान मालिक ने महिला का किरायेदार सत्यापन नहीं कराया था। इस मामले में मकान मालिक से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी जया बलूनी ने बताया कि हत्या का मामला संज्ञान में लिया गया है। घटना के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान को लेकर जांच जारी है।

More in Uncategorized

Trending News