Connect with us

Uncategorized

कंटेंट क्रिएटर्स को झटका: चारधाम में अब रील और व्लॉग बनाना आसान नहीं, लेनी होगी अनुमति

 

चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ती सोशल मीडिया गितिविधियों के बीच सरकार ने यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और धार्मिक शुचिता बनाए रखने के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। चारों धाम में फिल्म, व्लॉग, रील या अन्य सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के लिए अब कंटेंट क्रिएटर्स को पहले अनुमति लेनी होगी।

चारधाम में अब रील और व्लॉग बनाना आसान नहीं

शासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के लिए कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके बाद संबंधित जिले के जिलाधिकारी से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति किसी भी प्रकार की शूटिंग या कंटेंट निर्माण नहीं किया जा सकेगा।

कंटेंट क्रिएटर्स चारधाम में शूट करने के लिए आवेदन कैसे करें?

फिल्म विकास परिषद ने सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण की अनुमति के आवेदन के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट https://ufdc.uk.gov.in तैयार की है। वेबसाइट के माध्यम से कंटेंट क्रिएटर्स अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कंटेंट क्रिएटर्स को नाम, आधार कार्ड, सोशल मीडिया लिंक, कंटेंट का विवरण, शूटिंग की अवधि स्पष्ट रूप से देनी होगी।

मंदिर समिति को अनुमति पत्र दिखाना अनिवार्य

उसके बाद प्राप्त आवेदनों को फिल्म विकास परिषद परीक्षण करेगा और अंतिम अनुमति के लिए जिलाधिकारी को आवेदन प्रेषित किया जाएगा। जिलाधिकारी स्तर से जारी अनुमति के बाद ही सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स शूटिंग कर सकेंगे। शूटिंग के समय संबंधित मंदिर समिति को जारी किया गया अनुमति पत्र दिखाना भी अनिवार्य होगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

More in Uncategorized

Trending News