Uncategorized
बीमार बुजुर्ग भी एजेंसी के चक्कर काटने को मज़बूर

हलद्वानी। शहर में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति में लगातार हो रही देरी से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जिस कारण एजेंसी में रोजाना भीड़ लग रही हैं, बुकिंग के कई दिनों बाद भी सिलेंडर न मिलने से लोग एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। बिठौरिया निवासी बुजुर्ग रमेश बिष्ट ने बताया कि वी पिछले 10 दिनों से गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। उन्न्होंने कहा कि वह दूर से आते हैं और कमर की नस में समस्या होने के कारण ठीक से चल भी नहीं पाते, इसलिए इंडी के सहारे आना पड़ता है। इसके बावजूद उन्हें हर बार नई तारीख दे दी जाती है।उन्होंने बताया, ‘कभी कहा जाता है कि 25 दिन बाद सिलेंडर मिलेगा, जबकि बुकिंग को 30 दिन हो चुके हैं और केवाईसी भी हो गया है। लेकिन मजबूरी है, खाना बनाना है, इसलिए बार बार जाना पड़ रहा है। वहीं, कुसुमखेड़ा निवासी रमेश जोशी ने भी अपनी परेशानी साझा की। उन्होंने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। यहाँ आये हैं तो इन्होंने नंबर दे दिए इनसे संपर्क करो, हमने सब कराया है उसके बाद भी चक्कर ही काट रहे हैं। 17 मार्च को बुकिंग की थी, लेकिन हर बार अलग-अलग जवाब मिलता है-कभी कहते हैं कल आएगा, काभी आज। और बुकिंग का मैसेज भी आ गया है। हम तो जैसे घर में कैद होकर रह गए हैं। सिलेंडर का इंतजार करते-करते हालत खराब हो गई है सिलिंडर देने वाला भी फोन नहीं उठता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग का मैसेज जाने के बावजूद भी उन्हें बार-बार दौड़ाया जा रहा है। गैस सिलेंडर समय पर न मिलने के कारण लोग इंडक्शन पर खाना बनाने को मजबूर है।







