Connect with us

Uncategorized

SIR अभियान में लगे BLO से बदलूकी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए कार्रवाई के आदेश

 

misbehavior-with-blos-engaged-in-sir-campaign-ceo-orders-action

देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में जुटे बूथ लेवल अधिकारी के साथ हुई अभद्रता का मामला सामने आया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसका संज्ञान लेते हुए दिए असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

SIR अभियान में लगे BLO से बदलूकी

SIR अभियान में लगे बूथ लेवल अधिकारी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। जिसे लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रूख अपनाया है। सीईओ ने डीएम को फ़ील्ड स्टाफ से अभद्रता करने वाले असमाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर किसी BLO के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता जैसे मामले सामने आते हैं तो उसपर कड़ा एक्शन लिया जाए।

कठिन परिश्रम के साथ कार्य कर रहे हैं BLO: CEO

सीईओ ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में SIR का कार्य गतिमान है। ऐसे में बूथ लेवल ऑफिसर कठिन परिश्रम के साथ इस कार्य को कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि BLO के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता जैसे मामले फ़ील्ड स्टाफ के मनोबल को गिराने का कार्य करते हैं। सीईओ ने ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि सभी नागरिक, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तैनात बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ का सहयोग करें

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: शक्तिनगर मजदूर क्वार्टरों के मामले को लेकर स्थानीय लोगों का SDM कोर्ट में किया प्रदर्शन

More in Uncategorized

Trending News