Connect with us

Uncategorized

अप्रैल से शुरू होगी SIR, भ्रामक खबरों पर निर्वाचन विभाग की सफाई

उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश में होने जा रही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीते दो दिनों से कुछ माध्यमों में SIR को लेकर जो भ्रामक और गलत सूचनाएं प्रकाशित हो रही हैं, वे तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।

SIR अप्रैल से होगी शुरू SIR to begin in April Uttarakhand News
जोगदंडे ने साफ शब्दों में कहा कि राज्य में अभी तक SIR प्रारंभ नहीं हुई है। ये प्रक्रिया अप्रैल माह से शुरू होगी। उन्होंने अपील की कि किसी भी सूचना को प्रकाशित करने से पहले निर्वाचन विभाग से तथ्यों की पुष्टि अवश्य की जाए, ताकि आम नागरिकों में अनावश्यक भ्रम न फैले।

2025 की सूची का मिलान 2003 की सूची से हो रहा SIR In Uttarakhand
अधिकारी ने बताया कि फिलहाल साल 2025 की मतदाता सूची का मिलान 2003 की सूची से किया जा रहा है। अब तक इस मिलान कार्य में 85 प्रतिशत सफलता मिल चुकी है। SIR शुरू होने से पहले यह मैपिंग कार्य अधिकतम सीमा तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

इन जिलों में सबसे कम मैपिंग
मैपिंग कार्य में देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले सबसे पीछे हैं। इन जिलों में मैपिंग की रफ्तार धीमी रहने के पीछे कई व्यावहारिक कारण सामने आए हैं। मतदाता के आवास पर उसका मौजूद न होना, घर बदल लेना और फोन पर संपर्क न हो पाना, ये तीन मुख्य वजह हैं। जिनके चलते मैपिंग में अड़चनें आ रही हैं। वही देहरादून जिले की बात करें तो धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक सबसे कम मात्र 70 प्रतिशत मैपिंग ही हो पाई है, जो विभाग के लिए चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल - काठगोदाम रोड पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी, चालक ने ऐसे बचाई जान

वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी
जोगदंडे ने नागरिकों से अनुरोध किया कि SIR और मतदाता सूची से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए वे CEO.UK.IN वेबसाइट पर जाएं। यहाँ सभी अद्यतन और प्रामाणिक सूचनाएं उपलब्ध हैं।

राजनीतिक दलों ने भी कसी कमर, हजारों BLA नियुक्त
SIR की तैयारियों में राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 9200 से अधिक बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए हैं, जबकि कांग्रेस ने 9500 से अधिक BLA मैदान में उतारे हैं। दोनों दलों की यह तत्परता दर्शाती है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। निर्वाचन विभाग ने सभी राजनीतिक दलों, बूथ लेवल अधिकारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में सहयोग करें और मतदाता सूची को अधिक से अधिक सटीक बनाने में मदद करें

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News