Connect with us

Uncategorized

उर्मिला सनावर से SIT ने पहले दिन की छह घंटे तक पूछताछ, पुलिस को सौंपे ऑडियो क्लिप

ANKITA BHANDARI CASE

उर्मिला सनावर ने बुधवार को एसआईटी ने छह घंटे तक पूछताछ की। पुलिस के सामने उपस्थित होकर उर्मिला ने बयान दर्ज कराए।

उर्मिला सनावर ने पुलिस को सौंपी ऑडियो क्लिप

पुलिस के अनुसार उर्मिला के बयानों की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। साथ ही उर्मिला सनोवर द्वारा सुरेश राठौड़ और उनके बीच हुई बातचीत से संबंधित एक ऑडियो क्लिप विवेचकों को सौंपी गई है, जिसे वैज्ञानिक परीक्षण के फॉरेंसिक भेजा जाएगा।

उर्मिला ने नहीं किए अन्य साक्ष्य प्रस्तुत

पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित और प्रचारित उन खबरों के संबंध में भी पूछताछ की गई, जिनमें उर्मिला द्वारा पुलिस को कुछ अन्य साक्ष्य दिए जाने की बात कही जा रही थी। इस पर विवेचकों द्वारा उनसे साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा गया, लेकिन विवेचना के दौरान कोई अन्य साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया।

उर्मिला ने SSP से सुरक्षा के लिए सौंपा प्रार्थना पत्र

पुलिस ने ये भी बताया कि उर्मिला सनावर ने अपनी सुरक्षा के संबंध में एसएसपी आवास कार्यालय में एसएसपी देहरादून अजय सिंह को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस पर एसएसपी देहरादून द्वारा एलआईयू से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की विवेचना नियमानुसार जारी है।

यह भी पढ़ें -  राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम का वेन्यू बदला, गणेश गोदियाल बोले- ‘डर गई सरकार…’

More in Uncategorized

Trending News