Connect with us

Uncategorized

रुद्रप्रयाग में हालात अभी भी तनावपूर्ण: नगरासू गुरुद्वारा में चौथे दिन भी निहंगों का कब्जा, क्षेत्र में दहशत

 

nihangs-continue-occupy-nagrasu-gurudwara-demand-helicopter

रुद्रप्रयाग में हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं। नगरासू गुरुद्वारा में निहंग सिखों का कब्जा चौथे दिन भी जारी है। ज़िला प्रशासन निहंगों से बातचीत करने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है निहंग अब वहां से वापस लौटने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग कर रहे हैं।

नगरासू गुरुद्वारा में चौथे दिन भी निहंगों का कब्जा

बता दें 4 निहंग सिख अभी भी गुरुद्वारा की छत में डटे हुए हैं। जबकि एक निहंग बीते सोमवार को पुलिस प्रशासन के समझाने पर नीचे उतर आया है। पुलिस से माफ़ी मांगने के बाद निहंग अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया है। छत पर डटे हुए सिख अब प्रशासन से वापस लौटने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग कर रहे हैं।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

निहंगों के हाई वोल्टेज ड्रामे से लोगों में क्षेत्र में रह रहे लोगों में डर का माहौल है। गुरुद्वारे के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल और ITBP के जवान तैनात हैं। बता दें बीते सोमवार को दो निहंग खाना लेने के लिए नीचे उतरे थे। जिनमें से एक को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि दूसरे भाग गया। पुलिस से बचाने के लिए ऊपर मौजूद निगंगो ने पथराव भी किया

यह भी पढ़ें -  आदि कैलाश यात्रा में टैक्सी संचालन को लेकर आमने-सामने आए मंडल और स्थानीय संचालक

More in Uncategorized

Trending News