Connect with us

Uncategorized

एसकेएम स्कूल ने बास्केटबॉल में रचा इतिहास, सैनिक स्कूल को हराकर जीता खिताब

हल्द्वानी। ज्योलिकोट स्थित नैन्सी कन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया।फाइनल मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को हराकर स्कूल ने खिताब अपने नाम किया। एसकेएम स्कूल की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और सामंजस्य का प्रदर्शन किया। रोमांचक फाइनल में खिलाड़ियों ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और दमदार रणनीति के साथ जीत हासिल की।वहीं, एसकेएम की गर्ल्स टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नैन्सी कन्वेंट को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है।प्रबंधक यूसी जोशी, सचिव पुष्पा जोशी, प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, प्रशासक ऋषभ जोशी, उप-प्रधानाचार्या भामिनी जोशी, समस्त शिक्षकों और अभिभावकों ने विजेता टीम को बधाई दी। प्रधानाचार्या ने कहा, “यह जीत विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी हमारे छात्र विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: हाईकोर्ट पहुंचा निलंबित कर्मचारी, याचिका पर सरकार से मांगा जवाब
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News