Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में आसमानी आफत का कहर: BJP नेता के घर की दिवार ढही, कार क्षतिग्रस्त

 

wall-of-bjp-leaders-house-collapses-in-haldwani-car-damaged

हल्द्वानी में तूफान और आसमानी आफत का कहर देखने को मिला है। जहां हीरानगर में भाजपा नेता विजय बिष्ट के घर की दीवार ढह गई। दीवार ढहने से बाहर खड़ी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

BJP नेता के घर की दिवार ढही

प्रदेश के कई जनपदों में कल से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। तेज तूफान के साथ बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। सोमवार को हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र में भाजपा नेता विजय बिष्ट के घर की दीवार ढह गई। दीवार ढहने से बाहर खड़ी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा गया होने से टल गया। इसी तरह बारिश और आंधी से शहर में कई जगह नुकसान किया है। शहर में कई जगह सड़कों पर जल भराव भी देखने को मिला जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

4 मई को भी खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 4 मई को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल ज़िले में बारिश ओर बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही आंधी-तूफ़ान और ओलावृष्टि भी होगी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए चेतावनी जारी की है।

अलर्ट मोड़ में आपदा प्रबंधन विभाग

मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट और बीते रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों में आए आंधी-तूफान और बारिश के बाद सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में जनपदों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार के भंडारा करा दो बाबूजी’ का निधन, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मौसम विभाग ने जारी किया 4 और 5 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

सचिव ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा सोमवार और मंगलवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके मद्देनजर सभी जनपदों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी जनपदों को निर्देश दिए कि मौसम से संबंधित सभी अलर्ट और सूचनाएं राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से तत्काल आमजन तक पहुंचाई जाएं, ताकि समय रहते लोग सतर्क हो सकें।

5 मई को उत्तराखंड में ख़राब रहेगा मौसम

बता दें मौसम विभाग ने 5 मई के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि के दौरान तेज बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है

More in Uncategorized

Trending News