Connect with us

Uncategorized

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कई इंस्पेक्टर और दरोगाओं के किए तबादले, विजय मेहता बने हल्द्वानी कोतवाल, सुशील कुमार को बनभूलपुरा की जिम्मेदारी

मीनाक्षी

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने इंस्पेक्टरों और सब इंस्पेक्टर्स के बंपर ट्रांसफर करते हुए कई महत्वपूर्ण चार्ज बदले हैं। आदेश के अनुसार चार कोतवाल, एक थाना इंचार्ज, छह इंस्पेक्टर और 14 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।विजय मेहता को हल्द्वानी कोतवाल नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान कोतवाल इंस्पेक्टर अमर चंद्र शर्मा को कंप्लेंट सेल का प्रभारी बनाया गया है। बनभूलपुरा कोतवाल की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर सुशील कुमार को सौंपी गई है। भीमताल कोतवाल का चार्ज इंस्पेक्टर राजेश यादव संभालेंगे, जबकि रामनगर कोतवाल की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह फर्त्याल को दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कैंची धाम मार्ग पर सड़क से डिवाइडर तक गुलदार की चहलकदमी

More in Uncategorized

Trending News