Connect with us

Uncategorized

एसएसपी नैनीताल ने इस चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर

रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल न ने गिरिजा पुलिस चौकी इंचार्ज को जिप्सी चालक से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद लाइन हाजिर कर दिया है। बीते रविवार को जिप्सी चालक आसिफ ने आरोप लगाया था कि वह सीतावनी पर्यटन जोन से जिप्सी में पर्यटकों को सफारी कराकर रिसोर्ट ले जा रहा था। इस बीचढिकुली में पर्यटकों ने रुकने को कहा तो उसने वाहन रोक दिया। पर्यटक उतर गए। इस बीच सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। आरोप है कि गिरिजा पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह नेगी ने उसके साथ मारपीट की। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि गिरिजा चौकी इंचार्ज नेगी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार उठा रही लगातार कदम….

More in Uncategorized

Trending News