Connect with us

Uncategorized

हरकी पैड़ी में पूजा अर्चना कर SSP नवनीत भुल्लर ने संभाला चार्ज, महाशिवरात्रि पर फोकस

उत्तराखंड में चली तबादला एक्सप्रेस के बाद हरिद्वार के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अपना चार्ज संभाल लिया है। चार्ज लेने के बाद उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और पत्रकारों को आगामी महाशिवरात्रि की सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी।

नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से हरिद्वार की कमान संभाली। उसके बाद हरिद्वार सीसीआर टावर पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम का जायजा लिया। साथ ही पत्रकारों से रूबरू होकर महाशिवरात्रि पर्व की सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी।

महाशिवरात्रि पर रहेगा फोकस: SSP
एसएसपी एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि कल होने वाले महापर्व महाशिवरात्रि पर कानून-व्यवस्था, यातायात और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। जिसको लेकर सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एसएसपी भुल्लर ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर और महिला सुरक्षा उनकी टॉप प्रायोरिटी रहेगी। साथ ही हरिद्वार में होने वाले आगामी आयोजनों को लेकर सुरक्षा और समन्वय पर भी विशेष नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें -  गौला पुल से उफनती नदी में कूदा बुजुर्गः राहगीर ने पूछा- 'चचा भीग क्यों रहे हो?', मुस्कुराए और लगा दी छलांग, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

More in Uncategorized

Trending News