Connect with us

Uncategorized

उपनलकर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटने को तैयार हुए 20 हजार कर्मचारी

equal pay

उत्तराखंड में उपनलकर्मियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। सरकार से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद लगभग 20 हजार उपनलकर्मी अपने काम पर लौटने को तैयार हो गए हैं।

उपनलकर्मियों की हड़ताल खत्म

गौरतलब है कि उपनलकर्मी पिछले 10 नवंबर से हड़ताल पर थे और नियमितीकरण के साथ-समान वेतन की मांग पर अड़े हुए थे। रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उपनलकर्मियों के प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई, जिसमें उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सरकारी सेवाओं के कामकाज पर पड़ रहा था असर

बैठक के बाद सरकार की ओर से समान वेतन नीति को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद उपनलकर्मी हड़ताल खत्म करने पर सहमत हो गए हैं। बता दें इस हड़ताल से प्रदेश भर में विद्युत, विभागीय कार्यालयों और कई सरकारी सेवाओं के कामकाज पर असर पड़ा था

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: हेमंत द्विवेदी ने ठुकराई गणेश गोदियाल की चुनौती, कहा प्रेस क्लब नहीं यहां आकर करें डिबेट

More in Uncategorized

Trending News