Connect with us

कुमाऊँ

नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने लिये बेल्ट

अल्मोड़ा। उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के उप सचिव व खेल विभाग कराटे कोच और नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के कराटे कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि नेशनल कराटे मार्शल आर्ट एकेडमी जिला पंचायत धारानौला अल्मोड़ा के 10 छात्र व छात्राओं ने बेल्ट टेस्ट प्राप्त किये। जिसमें गरिमा पांडे, आयुष कोहली, सोनी भट्ट ने येलो,कनिका पांडे, नवमी मेर, ईश्वर बिष्ट, दक्षता राजपूत, कृतिका पांडे ने ग्रीन तथा एकाग्रा पांडे ने ब्लू बेल्ट ने हासिल किये।

जबकि नितिश कुमार ने ब्राउन बेल्ट प्राप्त किया। इस उपलक्ष में नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के एशियन कोच सतीश जोशी, उत्तराखंड प्रदेश महासचिव व एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, कोच राजेंद्र गुप्ता, अल्मोड़ा जिला अधिकारी वंदना सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निलेश जोशी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी, नीमा जोशी, माया पांडे, सहायक में दिविक पाली, अमन कुमार, वंश बोरा, कार्तिक बिष्ट, हर्षिता मटेला, अपूर्वा बगडवाल तथा नेशनल कराटे मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के कोच यशपाल भट्ट ने छात्र- छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाईयां व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News