Uncategorized
सड़क की मांग को लेकर स्वंत्रन्त्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी का क्रमिक अनशन जारी


-बागेश्वर संघर्ष वाहिनी ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को दिया समर्थन
-फतेह सिंह बोले शासनादेश जारी होने तक संघर्ष रहेगा जारी
-जल्द आमरण अनशन की दी चेतावनी
बागेश्वर,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.महेंद्र सिंह करायत के नाम पर प्रस्तावित मोटर मार्ग को कनगाड़छीना में नेशनल हाइवे मोटर मार्ग में मिलाने की र्माण की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन जारी है।क्रमिक अनशन की अगुवाई कर रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सेनानी के उत्तराधिकारी फौजी फतेह सिंह करायत ने सड़क निर्माण को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र के विकास के लिए 5618 वर्षों से लगातार सड़क की मांग उठाने के बाद अब तक सड़क का मिलान नेशनल हाईवे सड़क में और शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन देने के बाद उनकी मांगों की अनदेखी की गई,उन्होने चेतावनी देते हुए शासन स्तर से 700 मीटर सड़क का निर्माण और कनगाड़छीना तक अवशेष सड़क निर्माण का शाशनादेश जारी नही होने तक अपना आंदोलन अंतिम सांस तक जारी रखने की बात कही।उन्होंने क्षेत्रीय विकास हेतु मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। फतेह सिंह करायत ने कहा उनके पिता स्व. महेंद्र सिंह करायत के नाम से स्वीकृत सड़क का निर्माण एनएच-309 से नही किए जाने तक अपना आंदोलन जारी रखने की बात कही है।उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और क्षेत्र की जनता के अधिकारों से भी जुड़ा विषय है। क्रमिक अनशन को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का भी समर्थन मिल रहा है।इसी बीच क्रमिक अनशन लगातार जारी है जल्द मामले में लिखित आश्वासन और शासनादेश जारी नही हो जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. पांचवे दिन क्रमिक अनशन में जैनकरास निवासी देव सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।क्रमिक अनशन को बागेश्वर सँघर्ष वाहिनी जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने भी अपना समर्थन देते हुए आंदोलन को जायज बताया और शीघ्र सड़क निर्माण को स्वीकृति देने और शीघ्र सड़क निर्माण का शासनादेश जारी नही करने पर आंदोलनकारी फतेह सिंह के साथ आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।
।वही भाजपा नेता रवि करायत ने विधायक प्रतिनिधि के तौर पर अपने स्तर से सड़क निर्माण के लिए कार्रवाई होने और स्थानीय विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास ने सड़क निर्माण हेतु लगातार विभाग और शासन स्तर पर शीघ्र मामले का समाधान करने की बात कही। इस दौरान केशर सिंह, सुरेंद्र करायत, पूरन करायत, हरीश चंद्र आर्या, अंकुर उपाध्याय, पूरन सिंह, रतन सिंह, विजय परिहार नन्दन सिंह दीवान सिंह आदि मौजूद थे।






