Connect with us

Uncategorized

नैनीताल में सीजन खत्म होने के साथ ही छाई सुनसानी

मीनाक्षी

नैनीताल। नैनीताल में पर्यटन सीज़न समाप्त होने के बाद शहर में पर्यटकों की संख्या में कमी आने लगी है।बारिश के चलते नौकायन का कारोबार में गिरावट आई। मंगलवार को नैनीताल के बोट स्टैंडों में सुबह से ही सन्नाटा रहा। बीते सोमवार को सीज़न समाप्त होने के बाद नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में गिरावट आने लगी है। नाव चालक समिति के महा सचिव नैन सिंह चौहान ने बताया की सीज़न के दौरान सुबह से नौकायन के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही थी। बारिश के दौरान भी पर्यटक छाता ओढ़ कर नौकायन कर रहे थे। तो वहीं सीज़न समाप्त होने के अगले दिन से ही पर्यटकों का आगमन में गिरावट आ गयी है। बोट स्टैंड में सुनसानी छाई है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया की सीज़न के बाद पर्यटकों की संख्या में आई गिरावट को देखते हुए सभी होटल- होमस्टे में 30 से 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। हालांकि वीकेंड में पर्यटकों के आगमन से बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -  Badrinath Dham चढ़ावा चोरी: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में प्रमोद नौटियाल

More in Uncategorized

Trending News