Connect with us

Uncategorized

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए शिक्षिका के पति,पुलिस को दी तहरीर

हल्द्वानी। यहां बतौर शिक्षिका कार्यरत एक महिला के पति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये हैं और उनका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। किसी अनहोनी की आशंका से सहमी महिला ने यहां हल्द्वानी कोतवाली में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्वती विहार छड़ायल नायक निवासी गीता बिष्ट शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं, वह अल्मोड़ा में शिक्षिका हैं। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि उनके पति गोपाल सिंह बिष्ट उम्र 52 साल यहां हल्द्वानी में अपनी पुत्री के साथ रहते हैं। शिक्षिका के अनुसार बीती 9 अप्रैल को उसके पति अपनी पुत्री से 15-20 दिनों के लिए बाहर जाने की बात कहकर निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन वह स्विच ऑफ आ रहा है। पति की रिश्तेदारी के अलावा परिचितों में भी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है।इधर महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी, अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News