Connect with us

Uncategorized

टैक्सी यूनियन नें सटल सेवा के नाम पर टैक्सी संचालन टेंडर प्रक्रिया का किया विरोध, टेंडर प्रक्रिया निरस्त की उठी मांग, जिलापंचायत के विरुद्ध जमकर करी नारेबाजी, आत्मदाह की दी चेतावनी।

रिपोर्ट – विनोद पाल
टनकपुर – पूर्णागिरि मेले में ठुलीगाड़ से भेरब मंदिर के बीच टैक्सी संचालन में टेंडर प्रक्रिया को लेकर इस वर्ष भी विवाद उत्तपन हो गया है, जिलापंचायत द्वारा सटल सेवा के नाम पर टेंडर प्रक्रिया किये जाने से पूर्णागिरि टैक्सी स्वामी भड़क उठे जिसके चलते उन्होंने टनकपुर तहसील के प्रांगण में जिला पंचायत के विरुद्ध जमकर नारे बाजी करी जिसके बाद बनबसा में आयोजित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर में पहुंचकर टैक्सी स्वामियों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार को टेंडर प्रक्रिया निरस्त किए जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौपा।

गौरतलब है की पिछले वर्ष 2025 माँ पूर्णागिरि मेले में जिलापंचायत द्वारा सटल सेवा के नाम पर किये गए टेंडर को निरस्त कराने के लिए टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नें उच्च न्यायलय की शरण ली थी जिसमे उच्च न्यायालय द्वारा टैक्सी वाहनों का बीना रोक टोक के संचालन किये जाने और टेंडर के नाम पर अतिरिक्त शुल्क टैक्सी वाहनों वसूलने पर रोक लगाते हुए टेंडर स्थगित किये जाने के आदेश जारी किये गए थे। वहीं एक फिर इस वर्ष 2026 माँ पूर्णागिरि मेले में जिला पंचायत द्वारा किये जा रहे सटल सेवा के अंतर्गत टेंडर प्रक्रिया का विरोध सुरु हो गया है। यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार नें जिला पंचायत द्वारा किए जा रहे हैं टेंडर को टैक्सी वाहन स्वामियों का शोषण बताते हुए भावुक होकर आत्मदाह की चेतावनी दी।

टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार नें जिला पंचायत पर आरोप लगाते हुए बताया की टैक्सी वाहनों द्वारा रोड टैक्स जमा किये जाने के बावजूद भी जिलापंचायत द्वारा पूर्णागिरि मेले में ठुलीगाड़ से भेरब मंदिर चलनें वाले वाहनों से टेंडर के नाम पर अवैध वसूली किये जाने की प्रक्रिया की जा रही है जबकि उक्त मार्ग लोक निर्माण विभाग की है, उन्होंने बताया की पिछले वर्ष जिला पंचायत द्वारा किये गए सटल सेवा टेंडर पर उच्च न्यायलय द्वारा रोक लगा दी गई थी वहीं अब इस वर्ष फिर जिला पंचायत नें टेंडर प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है जिससे टैक्सी स्वामियों का शोषण होना तय है। टैक्सी स्वामियों नें टेंडर का विरोध जताते हुए सटल सेवा टेंडर प्रक्रिया को निरस्त किये जाने की मांग उठाई है,यूनियन अध्यक्ष नें भावुक होकर मांग पूरी ना होने पर आत्मदाह के साथ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में भारी बारिश का कहर, खाला बस्ती में ढही दीवार, कई मकान मलबे में तब्दिल

जिलाधिकारी मनीष कुमार नें बताया माँ पूर्णागिरि मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संचालित किये जाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है जिला पंचायत और टेक्सी टेंडर प्रक्रिया विवाद पर सभी पक्ष से वार्ता कर समस्या का निवारण किया जायेगा।

More in Uncategorized

Trending News