Connect with us

Uncategorized

हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, बॉर्ड देख भड़क गए तीर्थ पुरोहित

धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा किनारे इमरान हाशमी फिल्म शूटिंग (Emraan Hashmi film shoot in haridwar) के दौरान “रेस्टोरेंट एंड बार” का बोर्ड लगाने पर बवाल मच गया। तीर्थपुरोहितों और स्थानीय लोगों के विरोध के चलते शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा।

हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल
दरअसल हरिद्वार में गंगा किनारे फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान प्रोडक्शन की ओर से शूटिंग स्थल पर बिना अनुमति के ‘रेस्टोरेंट एंड बार’ का बोर्ड लगाया हुआ था। जिसको लेकर तीर्थपुरोहितों और स्थानीय युवकों ने आपत्ति जताई और इसे गंगा की मर्यादा का हनन बताया।

विवाद के बाद रोकी शूटिंग
युवकों ने आरोप लगाया कि गंगा किनारे शराब परोसने का संदेश देना सांस्कृतिक और धार्मिक संवेदनाओं के विपरीत है। मौके पर बढ़ती नोकझोंक के बाद युवा और फिल्म टीम के बीच तीखी बहस हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एसडीएम और पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी।

बिना अनुमति लगाया गया था बोर्ड
हंगामे के बाद फिलहाल शूटिंग को रोक दिया गया है। साथ ही बोर्ड को भी मौके से हटाया गया है। प्रशासन की ओर से फिल्म टीम से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। बता दें फिल्म प्रोडक्शन के पास ‘रेस्टोरेंट एंड बार’ का बोर्ड लगाकर शूटिंग करने की परमिशन नहीं थी

यह भी पढ़ें -  Dehradun में जाखन नदी में बही 12 साल की बच्ची, फौजी और युवकों ने ऐसे बचाई जान

More in Uncategorized

Trending News